रामपुर पहुंचने पर सिर-आंखों पर बिठाए सांसद रामस्वरूप शर्मा

By: Jun 16th, 2019 12:05 am

रामपुर बुशहर—कांग्रेस के गढ़ को भेदने वाले मंडी लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने रामस्वरूप शर्मा शनीवार को रामपुर पहुंचे। यहां पहुचंने पर सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपस्वरूप शर्मा का फुल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। रामपुर के हर क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में पहुंचे। सांसद ने भी खुले दिल से हर एक कार्यकर्ता व अन्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम, भाजपा मंडलाध्यक्ष शशी भूषण श्याम, भाजपा के वरिष्ठ नेता पीएस ध्रैक, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा सुषमा मखैक, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल ने उनका मंच पर स्वागत किया। सांसद रामस्वरूप ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से यहां की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे देश की जनता के साथ रामपुर क्षेत्र के लोगों को भी भरपूर मिला है। जिसके कारण लोगों ने भाजपा में पूरी तरह से आस्था व्यक्त करते हुए अबकी बार भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज देश को शौचालय की सुविधा, गांव-गांव में बिजली, महिलाओं को गैस सुविधा और राष्ट्र सर्वोपरि की नित्तियों के चलते देश ऊंचाईयो की ओर बढ़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप आज देश जिसका परिणाम यह हुआ कि अब की बार देश में भाजपा को तीस सौ से अधिक सीटें मिली हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश को जयराम ठाकुर के रूप में ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री मिला है उनकी अगुआई में प्रदेश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर गंभीर हैं और समय-समय पर दिल्ली दौरे कर प्रदेश में करोड़ों की योजनाओं को लाकर लागू कर रहे हैं। पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम ने कहा कि भाजपा को पूरी देश की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है और इस बार रामपुर में भी जनता ने अपना विश्वास भाजपा में जताया है। पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 1977 के बाद पहली बार रामपुर से भाजपा को इतनी ज्यादा लीड मिली है। जिसके लिए रामपुर की जनता बधाई की पात्र है। इस दौरान रामपुर नगर परिषद की कांग्रेस समर्पित पार्षद रीता बादल ने भाजपा का दामन थामा और कई अन्य महिलाएं भी भाजपा में शामिल हुई। इस दौरान बृज लाल, नीना शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन केवल राम बुशहरी, श्याम मेहता, मनोज अग्रवाल, लायक राम खूंद, शेर सिंह चौहान, प्रेम वर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, यशपाल पालसरा, अनिल चौहान, राम दासी के अलावा बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उप प्रधान और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App