रामपुर में वन रक्षक भर्ती शुरू

पहले दिन 38 अभ्यर्थियों ने ग्राऊंड टेस्ट किया पास

रामपुर बुश्हर -रामपुर कॉलेज खेल मैदान में मंगलवार से तीन जिलों के युवाओं के लिए वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। ये प्रक्रिया अगले पांच दिनों तक चलेगी। जिसमें शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के युवा अभ्यर्थी चार पदों के लिए दमखम दिखाएगें। वन रक्षक भर्ती प्रक्त्रिया का शुभारंभ सीसीएफ अनिल ठाकुर ने किया। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 260 अभ्यार्थियों ने अपना आवेदन किया था, लेकिन 80 अभ्यर्थी ही मैदान में पहंचे। डीएसओ अशोक नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया अगले 15 जून तक चलेगी। पहले दिन कुल 80 अभ्यार्थी मैदान में उतरे है और इनमें से 38 ने पहली सीढ़ी पार कर ली है। इसमें  31 पुरूष और सात महिला शामिल है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने रामपुर सर्कल के चार पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आरंभ की हैं। पहले चरण में ग्राउंड टेस्ट रखा गया हैं। इस दौरान अभ्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस देखी जा रही हैं। जो अभ्यर्थी ग्राऊंड टैस्ट को पास कर लेगें वे अगले चरण में लिखित परीक्षा मंे भाग लेगें। इस परीक्षा में मेरिट अधार पर वन रक्षकों की भर्ती की जानी हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कालेज मैदान में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक तथा  दोपहर दो से शाम तक चल रही है। विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए फर्स्ट ऐड की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, प्रतंम सिंह, कामराज, ऊषा, विशेषर सिंह, सुधीर,  कैलाश भलूनी, ललीत भारती के अलावा कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।