रामपुर में सनशाईन स्कूल में नशे पर प्रहार

By: Jun 3rd, 2019 12:10 am

रामपुर बुशहर—सनशाईन स्कूल में नशे के कुप्रभावों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों व उससे समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रखा गया है। इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस कार्यक्र्रम में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग में अंशिका ने पहला, पुर्वाचन ने दूसरा व श्रुति ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सीनियर वर्ग में कृशति ने पहला, अंजलि ने दुसरा व अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं निबंध लेखन में जुनियर वर्ग हिंदी विभाग में पल्लवी नेगी ने पहला, प्रिंयका ठाकुर ने दुसरा व बरकत ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंग्रेजी वर्ग में पियुष ने पहला, शगुन ने दुसरा व आशिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग के हिंदी विभाग में याशिका ने पहला, महक ने दुसरा, प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंग्रेजी वर्ग में निहिता चौहान ने पहला, आस्था ने दूसरा व सेजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग में सौरभ ने पहला, रीशिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में गौरवप्रताप ने पहला, साक्षी ने दूसरा व दिक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राईटिंग में रीया, पल्लवी, आरूषि, कोमल, आयुषि, योगेश्वरी ने बेहतरीन पेटिंग की। इस प्रतियोगिताओं के बाद स्कूली बच्चों ने शहर में रैली निकालकर सभी लोगांे को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। सभी स्कूली बच्चों ने हाथ में नशे के कुप्रभाव लिखी तख्तियां उठा रखी थी। बच्चों ने ये ही संदेश दिया कि नशे से न केवल खुद नशा करने वाले की जिंदगी खराब होती है बल्कि पूरा परिवार बिखर कर रह जाता है। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही सभी बच्चों के प्रयासों को सराहां। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App