राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होगा महिला ट्वंटी-20 क्रिकेट

By: Jun 21st, 2019 5:00 pm

लंदन – वर्ष 2022 में इंग्लैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला ट्वंटी-20 क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है। महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के प्रस्ताव का राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने अपनी स्वीकृति दे दी है। महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने पर अंतिम फैसला 71 सदस्यों वाले महासंघ की वोटिंग के दौरान लिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर राष्ट्रमंडल खेलों में महिला ट्वंटी-20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए प्रस्ताव दिया था। इस वर्ष मार्च में बेंगलुरु में हुई एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति ने अपनी वार्षिक बैठक के दौरान आईसीसी के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “हमें खुशी है कि महिला क्रिकेट को 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए नामित किया गया है। मैं राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और राष्ट्रमंडल परिवार का हिस्सा बनने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App