रेणुकाजी झील में नौकायन के आबंटन 26 को 

By: Jun 13th, 2019 12:03 am

श्रीरेणुकाजी -रेणुकाजी विकास बोर्ड आगामी वर्ष के लिए श्रीरेणुकाजी झील में नौकायन संचालन के लिए आगामी 26 जून को खुली बोली के माध्यम से नौकायन संचालन का ठेका आबंटित किया जाएगा। रेणुकाजी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपराम शर्मा ने बताया कि 26 जून को उपमंडल अधिकारी नाहन एवं सदस्य सचिव रेणुकाजी विकास बोर्ड नाहन कार्यालय मंे वर्ष 2019-20 के लिए खुली बोली के माध्यम से नौकायन संचालन का ठेका आबंटित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौकायन संचालन के लिए बोलीदाताओं को एक लाख की राशि का बैंक ड्राफ्ट सदस्य सचिव रेणुकाजी विकास बोर्ड के नाम से देना होगा। वहीं 25 प्रतिशत बोली की राशि को मौके पर ही देना होगा, जबकि शेष राशि के तीन चैक भी मौक पर ही देने होंगे। सीईओ दीपराम शर्मा ने बताया कि किश्तियां ठेका लेने वाले ठेकेदार की ही होंगी। वहीं नीलामी को किसी भी समय व बिना कारण बताए निरस्त करने का पूर्ण अधिकार रेणुकाजी विकास बोर्ड का होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App