रेनबो में जिला स्तरीय जिम्नास्ट प्रतियोगिता आज से

By: Jun 11th, 2019 12:05 am

धर्मशाला—जिला स्तरीय ओपन जिम्नास्टिक प्रतियोगिता रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में 11 व 12 जून को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से जिम्नास्ट भाग लेंगे। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष डा. छवि कश्यप एवं सचिव रमेश मस्ताना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाले जिम्नास्ट राज्य स्तरीय प्रतियोंगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहता है, तो उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव रमेश मस्ताना ने बताया कि अब तक करीब 200 से भी अधिक जिम्नास्ट राष्ट्रीय स्तर तक जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि हिमाचल प्रदेश में जिम्नास्टिक की ओर किसी का उतना रुचि नहीं है। बावजूद इसके मात्र जिला कांगड़ा ही एक ऐसा जिला जहां जिम्नास्टिक खेल आज भी जिंदा है। रमेश मस्ताना ने बताया कि अब तक सबसे अधिक राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं के आयोजन भी जिला कांगड़ा में ही हुए हैं और इस वर्श भी राज्य स्तरीय जिमस्टिक प्रतियोगिता का आयोजन जिला कांगड़ा में ही किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 11 व 12 जून 2019 को नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं जिम्नास्ट खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App