रेशम कीट पालकों को नहीं मिल रहे उचित दाम,किसान परेशान

दियोटसिद्ध –विकासखंड बिझड़ी में रेशम के कीड़े पालने वाले किसानों को उचित रेट नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसानों को मायूसी हाथ लग रही है। किसानों को पहले रेशम के कीड़े पर एक किलोग्राम पर 950 मिलते थे, जोकि अब किसानों को सिर्फ 750 रुपए मिल रहे हैं। बताते चलें कि विकासखंड बिझड़ी के तहत आने वाले क्षेत्रों में रेशम विक्रय केंद्र से रेशम के बीच लिए गए थे। किसानों ने कड़ी मेहनत कर रेशम तैयार किए जब किसानों ने रेशम के कीड़े बेचे तो उनको पिछली बार के मुकाबले प्रति किलो 200 रुपए कम में रहे हैं। इस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। बिझड़ी खंड के क्षेत्र में लगभग 265 छोटे-छोटे किसानों ने अजीबीका कमाने के उद्देश्य से रेशम के कीड़े पाल रखे हैं। इसमें अधिकतर गरीब परिवार से संबंधित हैं। किसानों में ज्ञानचंद, देवराज, सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें रेशम के कीड़े के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। उधर  बीडियो बिझड़ी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मार्केट के हिसाब से रेशम के कीड़ों का दाम मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर मांग ज्यादा होगी, तो दाम भी ज्यादा मिलेगा, अगर मांग कम होगी, तो दाम भी कम ही मिलेगा।