लखरूं में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छानबीन मंे जुटी खाकी

बंगाणा। बंगाणा थाना के अंतर्गत गांव लखरूं में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज कुमार (28) पुत्र जगदीश राम निवासी लखरूं के तौर पर हुई है। मनोज कुमार बंगाणा लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पद पर तैनात था। जोकि कुछ समय से मानसिक तौर पर बीमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मनोज कुमार अपनी मां के साथ खेतों में काम करने के लिए गया था। करीब नौ बजे उसकी मां ने उसे ड्यूटी पर जाने के चलते घर भेज दिया। इसके चलते मनोज कुमार घर आ गया, लेकिन घर में आकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, कुछ देर बाद मनोज कुमार की मां जब घर पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। इसके चलते अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो मनोज कुमार ने फंदा लगा लिया था। वहीं, उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि करीब एक साल पहले मनोज कुमार के पिता का निधन हो चुका है। उस समय से मनोज कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो गया था। वहीं, मनोज कुमार का उपचार चला हुआ था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।