लगातार दूसरे हफ्ते उछले सोना-चांदी

By: Jun 10th, 2019 12:08 am

नई दिल्ली – वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से घरेलू बाजार में भी इनके दाम लगातार दूसरे सप्ताह बढ़े हैं। सोना 500 रुपए की साप्ताहिक तेजी के साथ 33620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 770 रुपए की बढ़त में 38350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लंदन एवं न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोना हाजिर 35.10 डालर यानी 2.69 प्रतिशत चमककर 1340.45 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App