लाठियों से हमला करने वालों पर केस

By: Jun 10th, 2019 12:02 am

नारायणगढ़ – बच्चों की लड़ाई पर गांव बधोली के एक भट्ठे पर करीब दस हमलावारों ने लाठियों व ईंटो से एक ही परिवार पर हमला कर एक महिला सहित चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। जानकारी अनुसार 40 वर्षीय घायल बसंत ने आरोप लगाया कि वह मूल रूप् से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और उनका परिवार गांव बधोली के भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को वहीं रह रहे दूसरी लेबर के बच्चों की लड़ाई हो गई थी, जिसका निपटरा तभी कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को वह अपने कमरे पर थे कि तभी महिलाओं सहित दस लोगों ने उन पर लाठियों व ईंटो से ताबड़ तोड़ हमला बोल दिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर वहां से जान से मारने की धमकी देकर चले गए। हमले में उसकी 36 वर्षीय पत्नी दलोरी, 20 वर्षीय नरेश, यादराम व उसका लड़का मोहन बुरी तरह घायल हो गए हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App