लापता विमान की सूचना देने पर पांच लाख इनाम

By: Jun 10th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का सात दिन तक कोई पता न चलने के बाद अब वायुसेना ने इसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। शिलोंग (मेघालय) में डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि एयर मार्शल आरडी माथुर, एओसी इन सी, ईस्टर्न एअर कमांड ने पांच लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लापता एएन-32 विमान की पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति या समूह को यह इनाम मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कि वायुसेना अपने इस लापता विमान को ढूंढने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सेना, अरुणाचल प्रदेश प्रशासन और अन्य एजेंसियां खराब मौसम के बीच इस विमान को ढूंढने में जुटे हुए हैं। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी शनिवार को जोरहाट का दौरा किया था। उन्हें अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और स्थिति से अवगत कराया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App