लिंक अफसर करेंगे अवकाश पर गए अधिकारियों का काम

By: Jun 20th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों के प्रमुखों को लिंक अधिकारी के रूप में मनोनीत किया है। ये लिंक अधिकारी किसी अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरा, चुनाव ड्यूटी या किसी कारण से पांच दिनों से अधिक दिनों तक बाहर या सेवानिवृत्ति या स्थानातंरण होने पर कार्य करेंगें। सरकार की इस विशेष पहल से लोगों को कार्यालयों में न होने वाले काम की चिंता अब नहीं सताएगी। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों और राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के लिए लिंक अधिकारी-वन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) लिंक अधिकारी-दो हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) और लिंक अधिकारी-तीन हरियाणा पावर जनरेशन कोरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) होंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के लिए लिंक अधिकारी-वन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन), लिंक अधिकारी-दो हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) और लिंक अधिकारी-तीन हरियाणा पावर जनरेशन कोरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) होंगें। इसी प्रकार हरियाणा पावर जनरेशन कोरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के लिए लिंक अधिकारी-वन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड  और लिंक अधिकारी-दो उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) होंगें। उन्होंने बताया कि कोई भी अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरा या चुनाव ड्यूटी जाने से पहले अपने लिंक अधिकारी को सूचित करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App