लेक्चचर संघ ने उठाई स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव की मांग

दौलतपुर चौक—हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने जिला ऊना में पड़ रही भीष्म गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाब किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि स्कूल समससारिणी को सुबह साढ़े सात से साढे़ 12 बजे तक किया जाए। संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास रतन, महासचिव संजीव ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, जिला प्रधान संजीव पराशर, चेयरमैन विनोद बन्याल, जिला महासचिव संजीव सैणी ने सरकार, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, नालागढ़, नूरपुर और जिन जिलों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है, उन इलाके के स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया जाए। संघ के नेताओं ने बताया कि भीषण गर्मी शुरू हो गई है। जिससे बच्चे खासे परेशान हो रहे हैं। समयसारिणी में बदलाब करने से बच्चों को सुविधा मिलेगी। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि इस बारे शीघ्र उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने इस बारे शीघ्र आदेश जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों में कई जगह समयसारिणी में बदलाव किया गया है जो सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया गया है। परंतु दोबारा समयसारिणी में बदलाव किया जाए और इसे सुबह 7ः30 से 12ः30 बजे तक किया जाए। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे शीघ्र शिक्षा निदेशक को सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।