लोकनृत्य में महिला मंडल शाह फर्स्ट

By: Jun 11th, 2019 12:05 am

रामपुर बुशहर—रामपुर उपमंडल के ग्रीन वैली युवक मंडल दोफदा द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन किया गया। इस दौरान आयोजित बास्केट बाल प्रतियोगिता में मतियाना, वालीबाल में रोहडू और लोकनृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला मंडल शाह की टीम पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव चंद्र प्रभा नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर आयोजन कमेटी व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानव  जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व रहता है। इसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक तौर पर तो स्वस्थ रहता है साथ ही ऐसी प्रतियोगिताऐं आपसी भाईचारी बढ़ाने के लिए भी सहायक रहता है। उन्होंने युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताआंे में बढ़चढ़ कर भाग लेने पर प्रेरित किया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता और उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्राफी देर सम्मानित किया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया। युवक मंडल प्रधान कमेलश डंटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के अलावा बाहरी क्षेत्रों से आई टीमों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आयोजित बास्केट बॉल प्रतियोगिता में मतियाना से आई युवक मंडल कलिंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा की टीम ने दूसरे स्थान पर रही। जबकि वालीबाल मंे रोहड़ू के युवक मंडल अढ़ाल पहले और युवक मंडल 9/20 की टीम दूसरे स्थान पाने में कामयाब रही। लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाह ने पहला और महिला मंडल उच्ची ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में महिला मंडल उच्ची ने प्रथम व महिला मंडल दारन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर शांति चौहान, हीरा हस्टा, सुमन जेल्टा, युवक मंडल प्रधान कमेलश डंटा, उप प्रधान रोहित टेगटा, सचिव हितेश डंटा सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App