विकराल वायु से घबराया चीन

By: Jun 12th, 2019 12:02 am

तूफान से बचने के लिए दस चीनी पोतों ने भारत में ली शरण

मुंबई – चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव से बचने के लिए दस चीनी पोतों ने भारत में शरण ली है। इन पोतों को महाराष्ट्र के रत्नागिरी बंदरगाह में शरण दी गई। भारतीय तटरक्षक महानिरीक्षक केआर सुरेश ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसे में वायु चक्रवात गुजरात तट से 13 जून को टकरा सकता है। अगले 24 घंटे में वायु और तेज हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App