विकास परियोजनाओं को और अधिक गति देने का करुंगा प्रयास: त्रिपाठी

By: Jun 4th, 2019 2:16 pm

 

विकास परियोजनाओं को और अधिक गति देने का करुंगा प्रयास: त्रिपाठी

देवरिया, 04 जून(वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) देवरिया से नवनिर्वाचित सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरकर विकास योजनाओं को और गति देने का प्रयास करेंगे। श्री त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि देवरिया की जनता ने जिस विश्वास और अपने आशीर्वाद से सांसद चुन देश में भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बनायी है उस विश्वास पर हर कीमत पर खरा उतरूंगा।उन्होंने कहा कि देवरिया जिला कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था। देवरिया और कुशीनगर एक ही जिले में थे तो यहां 14 चीनी मिले हुआ करती थी। सपा और बसपा की सरकारों के शासन काल में यहां की एक एक चीनी मिले बंद होती गई । यहां के किसानों की दीन दशा सुधारने के लिए काम करता रहुंगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया एक विकसित जिला बने इसके लिए मैं लगा रहुंगा। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में हल्दी, सब्जी और मक्के की खेती यहां के किसान करते हैं। इनके पैदावार का अच्छा दाम मिले। इसके लिए काम किया जायेगा। देवरिया में बाई पास और मेडिकल कालेज बन रहा है। उसकों तय समय सीमा के अन्दर पूरा कराने के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देवरिया में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम हो रहा है। केन्द्र और प्रदेश की जनहित की जनता लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई बाधा स्वीकार नहीं की जायेगी। अपने क्षेत्र की समस्याओं को एक सेवक और वकील बनकर देश की सर्वोच्च संस्था लोकसभा में उठाता रहुंगा। जिस तरह से एक वकील अपने पक्षकार का बहस जीतने के लिए करता है। उसी तरह से मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाकर निराकरण कराने का प्रयास करता रहुंगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App