विधानसभा पहुंची झारखंड विस समिति

By: Jun 14th, 2019 12:01 am

शिमला – झारखंड विधानसभा की आश्वासन एवं आवास समिति गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंची। गौरतलब है कि समिति इन दिनों कार्यकारी सभापति नमन विक्सल कंगाड़ी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य के अध्ययन प्रवास पर है। कार्यकारी सभापति के अतिरिक्त समिति मे कुशवाह, शिवपूजन मेहता सदस्य, शिराज बज्जी उप-सचिव तथा झारखंड विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर समिति ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के संयुक्त सचिव रमेश शर्मा के साथ बैठक की व विधानसभा की कार्य प्रणाली तथा आश्वासन एवं आवास समिति के कार्य संचालन की जानकारी हासिल की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App