विधायक बलबीर ने अनुराग ठाकुर को दी बधाई

By: Jun 1st, 2019 12:05 am

अंब। सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय अंब में विधायक बलबीर सिंह के नेतृत्व में लड्डू बांटने के बाद रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर को मोदी सरकार में मंत्री पद मिलने से हिमाचल का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर एक योग्य, मेहनती व मिलनसार नेता है। यही कारण है की उन्हें आज मोदी सरकार मे उच्चपद हासिल हुआ है। उन्होंने चिंतपूर्णी विधानसभा के लोगों का धन्यवाद किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, महासचिव, महेश मेहता, जयदेव खट्टा, प्रदेश सदस्य शंभु दत्त गोस्वामी, राज कुमार डोगरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App