विनोद वर्ल्ड ताईक्वांडो रैंकिंग चैंपियनशिप में रैफरी

By: Jun 25th, 2019 12:01 am

 शिमला  —हिमाचल प्रदेश के विनोद कुमार ने वर्ल्ड ताईक्वाडों रैंकिंग चैंपियनशिप में बतौर रैफरी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया। यह स्पर्धा हैदराबाद के गाचीबौली इंडोर स्टेडियम में खेली गई। इस चैंपियनशिप में शिमला के विनोद कुमार ने बतौर इंटरनेशनल रैफरी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में भारत सहित विश्व भर के अनेकों देशों के करीब 1500 से अधिक खिलाडि़यों, रैफरियों व अन्य ऑफिशियल्स ने भाग लिया। उनकी खेल में महारत, लगातार रुचि, मेहनत व अपने आप को खेल के वर्तमान नियमों की नवीनतम जानकारियों से परिपूर्ण रखने की वजह से ही वर्ल्ड ताईक्वांडो कोरिया, एशियन ताईक्वांडो व ताईक्वांडो फेडेरेशन ऑफ इंडिया ने उनका चयन  क्योरुगी जी-1 वर्ल्ड ताईक्वांडो  रैंकिंग चैंपियनशिप्स के लिए बतौर अंतरराष्ट्रीय रैफरी किया। विनोद कुमार वर्तमान में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App