शपथ ली

ऊना— बद्दी में आयोजित हुए संयुक्त व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में जिला ऊना के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा व शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल के प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल व संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा व शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि संयुक्त व्यापार की जिला ऊना इकाई व शहरी इकाई बेहतरीन काम किया है। इसके चलते संगठन मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से जिला ऊना को पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमोद वर्मा ने अन्य जिलों में भी संगठन मजबूत करने में सहयोग दिया है। वहीं, शहरी इकाई में प्रिंस राजपूत के नेतृत्व में बेहतरीन काम हुआ है। इससे व्यापार मंडल की महिला व युवा कार्यकारिणी का गठन हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रिंस राजपूत ने जिस प्रकार से व्यापारियों की समस्याओं की उठाते हुए उन्हें एकजुट करने का काम किया है, उसके लिए विशेष रूप से उन्हें सम्मान दिया गया है।