शपथ लेते ही झूम उठे कार्यकर्ता

By: Jun 1st, 2019 12:05 am

बिझड़ी—मोदी मंत्रिमंडल सरकार में ज्यों ही गुरुवार शाम  48वें राज्यमंत्री के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर ने शपथ ली, बड़सर उपमंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अनुराग ठाकुर जिंदाबाद के खूब नारे लगे। जानकारी के अनुसार बड़सर उपमंडल के सलौणी, भोटा, सोहारी, वणी, मैहरे, बड़सर, गारली, बिझड़ी, चकमोह, दियोटसिद्ध, कलवाल व रैली-जजरी आदि कस्बों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात तक पटाखे फोड़कर खूब नाच गाना किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की अगवाई कर रहे मंडल उपाध्यक्ष यशवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह बिझड़ी से लेकर महारल, धोडी-धवीरी तक विजय रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत का जश्न दोगुना किया। इस अवसर पर पूर्व मीडिया प्रवक्ता नानक चंद शर्मा, पूर्व बीडीसी मेहर चंद, कैप्टन मोहिंद्र सिंह, कामरेड अशोक कुमार, प्रताप सिंह ठाकुर, ठाकुर भान सिंह, मदन लाल, कर्म चंद, होशियार सिंह, प्रकाश चंद, कश्मीर सिंह ठाकुर, रवि कुमार, अशोक कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष, दिनेश कुमार, राहुल चंदेल, मनशा राम, कमलेश कुमार, रोशन लाल शर्मा, अशोक ठाकुर व हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App