शांता के सपनों को करेंगे साकार

By: Jun 13th, 2019 12:02 am

पालमपुर में अभिनंदन समारोह में बोले सांसद किशन कपूर, जोन को बांटा सम्मान

पालमपुर -अनछुए वर्ग के लिए केंद्र सरकार में योजनाएं बनाई गइर्ं तथा उसका लाभ सबको हुआ तथा प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रहीं जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में चारों सीटों पर विजय रही उक्त शब्द कांगड़ा-चंबा लोकसभा के सांसद किशन कपूर में पालमपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत जहां प्रदेश में  भाजपा की चारों सीटें जिताने के लिए की तो वहीं, दूसरी ओर  केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए कार्य किया गया। किशन कपूर ने कहा कि 72 प्रतिशत वोट देकर कांगड़ा-चंबा के लोगों ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि वह शांता कुमार के सपनों को भी साकार करेंगे, जो कार्य उनसे रह गए हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा कहा कि एक ओर जहां पालमपुर को हलके में लिया जा रहा था लेकिन 19 हजार से बढ़त दिला कर यह बात मिथ्या सिद्ध हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी की वे विधानसभा चुनावों में भी  एकजुट रहें। इस अवसर पर उन्होंने 75 प्रतिशत से ऊपर आए जोन को सम्मानित किया गया, जिसमें बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष तथा बीएलए को सम्मानित किया गया। इन बूथों में खारटी-2, 82 प्रतिशत, सुकेड़ी 81, राख, सपेडू, ननाहर दो, चच्चियां दो, बड़सर, कंडवाडी, रजेहडए, बनूरी दो, चंदपुर लांगा, दियोग्रां, चांदपुर, होलसु, दराटी दो, चच्चियां एक शामिल रहे। इस मौके पर संजीव सोनी, राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व विधायक दूलो राम, त्रिलोक कपूर, उमेश दत्त, सुरिंद्र ठाकुर, रविंद्र शर्मा, रिटायर्ड जज सुरेश चौधरी, कै. श्याम लाल, मनोज रत्न, अरविंद शर्मा, विजय भट्ट, मान चंद विशेष रूप से उपस्थित थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App