बांग्लादेश ने पटका दक्षिण अफ्रीका

By: Jun 3rd, 2019 12:09 am

लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में खेले जा रहे क्रिकेट विश्वकप 2019 के पांचवें मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश ने  दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से मात दी। बांग्लादेश ने पहले मुश्फिकुर रहीम (78) और शाकिब अल हसन (75) की पारियों के दम पर 50 ओवरों में छह विकेट पर 330 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके बाद अफ्रीका को 50 ओवर में आठ विकेट पर 309 रन पर रोक लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली, लेकिन वह नाकाफी रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App