शाहपुर स्कूल में नहाने-शौचालय के लिए भटके स्काउट एंड गाइडस

By: Jun 20th, 2019 12:02 am

शाहपुर -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में  शुरू  हुए पांच दिवसीय  जिला स्तरीय  स्काउट्स  एंड गाइड्स  तृतीय सोपान व बेसिक  कैंप के कार्यक्रम में जिला भर के  47  स्कूलों से लगभग   284, जिसमें  176 स्कॉउट्स एवं 108  गाइड्स  व बेसिक में 300 स्काउट टीचर  भाग ले रहे हैं। एक ही पाठशाला  में    किए गए इतने  बड़े   आयोजन के  द्वारा गागर में सागर समाने की कोशिश जरूर की गई, परंतु  अव्यवस्था के चलते  सब कुछ तार-तार हो गया। इतने बड़े  समूह के रहने, नहाने व शौच आदि की समुचित व्यवस्था न होने से स्काउट   एवं  गाइड के साथ-साथ बेसिक वालों को भी  खासी परेशानियां  हो रही  हैं। यही  नहीं, प्रधानाचार्य  की  गैरमौजूदगी में  इस सारे  आयोजन की जिम्मेदारी कार्यकारी प्रधानाचार्य को सौंपी गई है । प्रधानाचार्य  के  अनुसार  उनकी  तबीयत  ठीक  नहीं है व वह  छुट्टी पर  हैं।  स्थिति  को  सुधारने के लिए  स्कूल में  पड़ने  वाले  480 के करीब  बच्चे   को बुधवार  सुबह  छुट्टी  दे  दी गई। एक तरफ  प्रदेश  सरकार  शिक्षा के स्तर में सुधारने  के लिए कोशिश कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ  स्कूल प्रबंधन केवल कैंप के आयोजन को सफल बनाने के लिए  छुट्टी देकर छात्रों की पढ़ाई   प्रभावित कर रहा है, जिसके  लिए अभिभावकों में काफी रोष है। शिक्षा  उपनिदेशक  हायर  एजुकेशन गुरुदेव  सिंह का कहना है कि स्काउट  एवं  गाइड  भी इन्हीं  का   एक हिस्सा  है व पढ़ाई  की कमी को एकस्ट्रा समय से पूरा कर लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App