शाह ने हरियाणा, झारखंड और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों पर की चर्चा

By: Jun 9th, 2019 12:01 pm

नयी दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा, मध्यप्रदेश और झारखंड के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ रविवार को राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विचार विमर्श किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री शाह यहां पार्टी मुख्यालय पहुंचे और हरियाणा, झारखंड और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। समझा जाता है कि बैठक में तीनों की विधानसभा चुनावों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। तीनों विधानसभाओं के चुनाव इस वर्ष के अंत में संपन्न होंगे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App