शिमला की तेनजिन बेस्ट कैडेट

By: Jun 4th, 2019 12:10 am

बैजनाथ—पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में चल रहे ऑल इंडिया गर्ल्ज हिम ट्रैकिंग एक्सपीडिशन कैंप के सातवें दिन पिछले महाविद्यालय के केडेट्स में निबंध लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इसमें सीनियर वर्ग में पहला स्थान  शिमला ग्रुप की तेनजिन यंगजोम ने, दूसरा स्थान चंडीगढ़ की आयुषी ने जीता। जूनियर वर्ग में जम्मू-कश्मीर की दिशा शर्मा पहले  व रिधू राजपूत दूसरे स्थान पर रही। साथ मंे  बेस्ट कैडेट का खिताब  शिमला की तेनजिन ने प्राप्त किया। इसके बाद  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में अशोक सरियाल वाइस चांसलर कृषि  विश्वविद्यालय पालमपुर रहे हैं। इस सांस्कृतिक संध्या में  समूह गान, लघु नाटिका ओर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय का पूरा कैंपस देश भक्ति के  तरानों से गूंज उठा। भारत वर्ष के कोने-कोने से आए कैडेट्स ने अपने-अपने राज्यों के कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। उत्तर प्रदेश की लड़कियों ने सभी कार्यक्रमों में बाजी मारी।  चंडीगढ़ के कैडेट दूसरे ओर उत्तराखंड के कैडेट तीसरे स्थान पर रहे। जम्मू -कश्मीर की कैडेट को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। बाद में  मोनिका शर्मा ने यहां चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला।  धन्यवाद रिपोर्ट चीफ  आफिसर सुभाष राणा ने पेश की। इस कार्यक्रम में कैंप कमांडर डीकेएस चौहान,  कर्नल एसके सिंह ओर संगीता चौहान भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के साथ ही ट्रैक बन ग्रुप बन के 246 कैडेट्स का आठ दिन का शिविर समाप्त हो गया। कैंप की प्रवक्ता मोनिका शर्मा ने बताया कि अब अगले दो अंतिम ग्रुप आठ ओर दस जून को यहां पर पहुंचेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App