शॉपिंग के लिए गई युवती से गैंगरेप

 नाहन —जिला मुख्यालय नाहन स्थित महिला पुलिस थाने में स्थानीय शहर के बाल्मीकि नगर की एक युवती ने दो स्थानीय युवकों पर उसके साथ दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला पुलिस द्वारा दुराचार का मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाहन शहर के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है । पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक स्थानीय 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह अपने किसी जानकार के साथ शॉपिंग करने गई थी। इसी दौरान कथित दोनों आरोपी उसे डरा-धमकाकर साथ ले गए और उसके साथ दोनों युवकों ने दुराचार किया। एक युवक की उम्र 21 तो दूसरे की 22 वर्ष बताई जा रही है।  मामले की रिपोर्ट पीडि़त महिला ने नाहन महिला थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।