संगड़ाह पुलिस ने उखाड़े भांग के 2000 पौधे

By: Jun 18th, 2019 12:10 am

संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव अंधेरी में स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से भांग के दो हजार के करीब पौधे उखाड़े गए। थाना प्रभारी संगड़ाह जीतराम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्थानीय नवयुवक मंडल व महिला मंडल के सदस्य भी शामिल हुए। मादक द्रव्य चरस को पैदा करने वाले भांग के पौधों को जड़ से उखाड़ कर नष्ट करने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया है। थाना प्रभारी जीतराम तथा डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया किए विभिन्न स्थानीय संगठनों तथा आम लोगों से भी भांग अथवा नशा निवारण मुहिम में सहयोग मिल रहा है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App