संजीव शर्मा दूसरी बार अध्यक्ष

By: Jun 21st, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के चुनाव में एक बार फिर से संजीव शर्मा अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। महासचिव पद पर कमल किशन शर्मा ने सबसे अधिक 329 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इसी तरह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद कमलजीत सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने 311 मत हासिल किए। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर प्रेम चंद धर्मा पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र मोहन चुने गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए 13 कर्मचारी नेता मैदान में थे।  जिनमें बलदेव, चुनी लाल, दीपिका ठाकुर,, महेंद्र कुमार, राकेश भरद्वाज, रमेश कुमार, संजय कुमार, सोनिया मैहता और विनोद कुमार ने जीत दर्ज की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App