सतपाल सत्ती ने नवाजा ऊना का होनहार

By: Jun 16th, 2019 12:10 am

ऊना—जिला ऊना के मेधावी छात्र अभिनव शर्मा ने जेईई एडवांस परीक्षा  में देश भर में 7000वां स्थान हासिल कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान में अपना प्रवेश सुनिश्चित करने पर राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से मुलाकात कर उनकी उपलबधी पर बधाई दी। जेईई एडवांस परीक्षा देश भर में एक लाख 61 हजार बच्चों ने भाग लिया था। इसमें 38 हजार बच्चे सफल रहे। इनमें अभिनव शर्मा ने सामान्य श्रेणी में 7000वा रैंक हासिल किया है।   अभिनव के पिता सुरेंद्र शर्मा  पत्रकार हैं। वहीं, उनकी माता रेखा शर्मा ग्रामीण राजस्व अधिकारी हैं।अभिनव शर्मा कम्प्यूटर साइंस केमिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अभिनव शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिवार के संस्कार व बेहतर पढ़ाई का ही परिणाम है कि मेधावी छात्र ने प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर पढ़ाई कर अभिनव ऊना व प्रदेश का नाम रोशन करें एवं अपने परिवार का नाम भी रोशन करें। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपना करियर बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए और पढ़ाई के साथ जीवन को अनुशासित व नैतिकता के साथ जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की आज्ञा का पालन हर बच्चे को करना चाहिए इससे बच्चे बुरी आदतों से भी दूर रह सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App