सवा दो करोड़ से होगा पिंजौर-कालका का विकास

By: Jun 25th, 2019 12:01 am

पंचकूला -विधायक कालका लतिका शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कालका और पिंजौर के 13 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इन कार्यों का 2.25 करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि कालका के वार्ड नंबर-दो में मंडी के नजदीक और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में लगभग 25 लाख की लागत से इंटरलोकिंग टाइलों से गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार महादेव कालोनी वार्ड नंबर-छह पिंजौर में 24 लाख की लागत से इंटरलोकिंग टाइलों से गलियां बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंजौर के वार्ड नंबर-चार में मानकपुर ठाकुरदास व देवीलाल क्षेत्रों में 22.71 लाख रुपए की लागत से इस तरह की गलियों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी वार्ड में गांव धमाला में 13.53 लाख की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। श्रीमती शर्मा ने बताया पिंजौर के वार्ड नंबर-चार में खेड़ा और बसौला क्षेत्र में 24.26 लाख की लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार राजेश कुमार के मकान के पिछली ओर तगारा रोड पर पुलिया तक 14.82 लाख की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-दो कालका में विश्वास पब्लिक स्कूल वाली गली का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 22.71 लाख की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि पिंजौर के वार्ड नंबर-छह, गांव चंडीमंदिर और चंडीकोटला में नाले का निर्माण और नाले का लेवल उचा करने के लिए 16.24 लाख की राशि के टेंडर किए गए हैं। इसी प्रकार पिंजौर के वार्ड नंबर-पांच के गांव भोगपुर में इंटरलोकिंग टाइलों की गलियों के निर्माण के लिए 16.55 लाख, वार्ड नंबर-छह पिंजौर की महादेव कालोनी रामपुर सुरडी में गलियों के निर्माण के लिए 8.28 लाख, वार्ड नंबर-पांच की हिमशिखा क्षेत्र में गलियों के निर्माण के लिए 7.60 लाख के टेंडर जारी किए गए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App