सांसद राम स्वरूप शर्मा का किन्नौर में स्वागत

रिकांगपिओ। मंडी संसदीय सीट पर विजय पताका लहराने  के बाद किन्नौर की जनता का आभार प्रकट करने के बाद शक्रवार को किन्नौर पहुंचे सांसद राम स्वरूप शर्मा का किन्नौर की जनता ने अनेक स्थानों पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद राम स्वरूप शर्मा के स्वागत के लिए किन्नौर का प्रवेश द्वार चोरा सहित भावानगर, टापरी एचोलिंग ए रिकांगपिओ आदि कई स्थानों पर कई कार्यकर्ता फूल मालाओं के साथ खड़े थे। इस दौरान सांसद राम स्वरूप शर्मा के साथ प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक किन्नौर तेजवंत नेगी, भारतीय जनता पार्टी किन्नौर के अध्यक्ष विनय नेगी, महा मंत्री नरेंद्र माथस, महेश्वर नेगी, निचार मंडल अध्यक्ष दिवान नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष कुंदन नेगी, किन्नौर भाजयुमो अध्यक्ष सुनील नेगी, किन्नौर अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला अध्यक्ष परविंदर नेगी सहित कई पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।  रिकांगपिओ के मेन चौक पर सांसद राम स्वरूप शर्मा द्वारा दिए गए धन्यवाद भाषण में किन्नौर की जनता द्वारा ऐतिहासिक बढ़त दिलाने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।