सार्वजनिक जागरूकता का दिया संदेश

By: Jun 1st, 2019 12:05 am

निरमंड—आज अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया लेकिन इस कड़ी में निरमंड विकास खंड के जगातखाना स्तिथ देवभूमि मॉडर्न स्कूल ने इसे सामाजिक जागरूकता से जोड़ कर आमजन को तंबाकू से दूर रहने तथा इसके दुश्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। स्कूल के नन्हें बच्चों व अध्यापकों रैली निकाली जिसमें बच्चों के हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन थे जिनके माध्यम से तंबाकू उत्पादों से होने वाले खतरों से सचेत किया गया।  इस मौके पर भाषण, प्रश्नोत्तरी व नारा लेखन की प्रतिसपर्धा भी करवाई गई। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन की आंचल ने पहला स्थान पाया जबकि कमाल सदन की दीक्षा ने दूसरा और न्यूटन सदन की मुस्कान ने तीसरा स्थाना पाया। प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा में कमाल सदन पहले तथा आर्यभट्ट सदन दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार नारा लेखन में आइंस्टीन सदन की दितिका पहले तथा उवर्शी दूसरे स्थान पर रही। उपरोक्त कार्यक्त्रम की अध्यक्षता स्कूल की चेयरपर्सन कविता ठाकुर ने की जबकि प्रधानाचार्य डीएस ठाकुर इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्रीमती कविता ठाकुर ने कहा कि तंबाकू उत्पादों का सेवन एक सामाजिक बुराई है अभिभावकों को भी इससे सचेत रहेने की जरूरत है विशेष कर युवाओं को इससे दूर रह कर आम लोगों में सामाजिक भागीदारी निभाते हुए सभी को नशे के खिलाफ  जागरूक करना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App