सिया राम अस्पताल में रोपी हरियाली

By: Jun 6th, 2019 12:07 am

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लोगांे को जागरूक भी किया

बिलासपुर -सिया राम अस्पताल कंदरौर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की एमडी डा. सरिता ठाकुर ने स्टाफ सहित अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। पौधे लगाकर अस्पताल ने लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया। एमडी डा. सरिता ने कहा कि पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ता तापमान घटते पौधों के कारण है। हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे पर्यावरण के संरक्षक होते हैं। इनका संरक्षण कर हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। पेड़ों की कमी से पर्यावरण में असंतुलन हो रहा है। धरती पर तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका मुख्य कारण पेड़ों की अनावश्यक कटाई है। उन्होंने कहा कि लोग छोटे-छोटे स्वार्थ की पूर्ति के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ लगाने अनिवार्य हैं। पौधारोपण कर उनका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। एमडी डा. सरिता ने कहा कि अकसर लोग सूखी पत्तों को इकट्ठा कर जला देते हैं। पत्तों को जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। आग लगने से उठने वाले धुंए से वातावरण प्रदूषित होता है। इसलिए बेहतर होगा कि इन पत्तों को जलाने के बजाय जमीन खोदकर गहरे गड्ढे में दबा दिया जाए। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसमें अस्पताल में तैनात सभी कर्मचारियों ने एमडी डा. सरिता ठाकुर की अगवाई में सफाई अभियान छेड़ा व लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App