सीधे खाते में जाएगी इनामी राशि

By: Jun 24th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ –हरियाणा सरकार ने खिलाडि़यों को सम्मानित करने के लिए राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है और अब नकद पुरस्कार राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। यह समारोह पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पंचकुला में होना था, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 3000 खिलाडि़यों में लगभग 90 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि बांटी जानी थी। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि भग 3000 खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाना है और एक दिन में ऐसा करना संभव नहीं है। इसलिए हमने आयोजन रद्द करके सीधे खिलाडि़यों के खातों में पैसा जमा करने का फैसला किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App