सुबह 7.30 बजे लगेंगे स्कूल

By: Jun 13th, 2019 12:02 am

नालागढ़ –औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के स्कूलों के समय में बदलाव कर लिया गया है। डीसी सोलन  द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत प्रारंभिक स्कूल में अब स्कूल का समय 7.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा। जबकि नौंवी से जमा दो के स्कूल 7.30 से 1.30 बजे तक चलेंगे। इसकी शिक्षक संघों द्वारा पूरजोर मांग उठाई गई थी। भीषण गर्मी को लेकर यह आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए है, जो कि 25 जून तक जारी रहेंगे। जानकारी के अनुसार शिक्षक संघों ने प्रशासन से इस भीषण गर्मी में बीबीएन के स्कूलों की समयसारिणी को बदलने की मांग की थी और नालागढ़ प्रशासन ने इस मामले को आगामी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को प्रेषित किया था। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के प्रारंभिक व उच्च उपनिदेशकों से भी इस पर कमेंट मांगे थेए जिस पर जिलाधीश ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जून माह में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है और बीबीएन क्षेत्र में 45 डिग्री तापमान हो गया है। गर्मियों में हर वर्ष स्कूलों की टाईमिंग चेंज होती हैए जिसके पहले चरण में जिला ऊना में स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया था और बीबीएन के स्कूलों में भी टाइमिंग बदलने की पूरजोर मांग की गई थी। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा व महासचिव कश्मीरी लाल ठाकुर ने बीबीएन के स्कूलों की समयसारिणी बदलने के लिए डीसी सोलन का आभार जताया और कहा कि निश्चित रूप से गर्मियों में स्कूलों की टाईमिंग बदलने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। जिलाधीश सोलन विनोद कुमार ने कहा कि गर्मियों के चलते समर क्लोजिंग स्कूलों सहित बीबीएन के स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है, जो कि प्रारंभिक स्कूलों में सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक रहेगाए जबकि सेकेंडरी स्कूलों में 7.30 से 1.30 बजे तक होगा और यह आदेश 25 जून तक लागू रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App