सेंट मैथ्यू हाउस ओवरऑल चैंपियन

By: Jun 1st, 2019 12:10 am

शिमला—राजधानी स्थित सेंट एडवर्ड स्कूल में इंटर हाउस एथलेटिक मीट प्रतियोगिता के अंतिम दिन लांग जंप, रिले दौड़, हाई जंप व टग ऑफ वॉर के मुकाबले हुए। इस खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता सेंट मैथ्यू सदन रहा। दूसरे स्थान पर सेंट मार्क्स सदन, जबकि तीसरे स्थान पर सेंट जोंस सदन रहा। एथलैटिक मीट में मार्च पास्ट व 400 मीटर की रिले प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मार्च पास्ट में पहले स्थान पर सेंट मैथ्यू सदन, दूसरे स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन, तीसरे स्थान पर सेंट जोन्स सदन व चौथे स्थान पर सेंट मार्क्स सदन रहा। टग ऑफ  वॉर में पहले स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन, जबकि दूसरे स्थान पर सेंट जोंस सदन रहा। 400 मीटर रिले दौड़ में ओ-डिवीजन में सेंट मार्क्स सदन प्रथम, सेंट जोंस सदन द्वितीय, जबकि सेंट मैथ्यू सदन तृतीय रहा। ए-डिवीजन में सेंट मैथ्यू सदन प्रथम, सेंट ल्यूक्स सदन द्वितीय, जबकि सेंट मार्क्स सदन तृतीय स्थान पर रहा। बी-डिवीजन में सेंट ल्यूक्स सदन प्रथम, सेंट जोंस सदन द्वितीय, जबकि सेंट मैथ्यू सदन तीसरे स्थान पर रहा। सी-डिवीजन में सेंट मैथ्यू सदन पहले स्थान पर, सेंट मार्क्स सदन दूसरे स्थान पर, जबकि सेंट जोंस सदन तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर रिले दौड़ में एफ -डिवीजन में पहले स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन, दूसरे स्थान पर सेंट मैथ्यू सदन, तीसरे स्थान पर सेंट जोंस सदन रहा। ई-डिवीजन में पहले स्थान पर सेंट मार्क्स सदन, दूसरे स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन व तीसरे स्थान पर सेंट जोंस सदन रहा। डी-डिवीजन में पहले स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन, दूसरे स्थान पर सेंट जोंस सदन, तीसरे स्थान पर सेंट मैथ्यू सदन रहा। सी-डिवीजन में पहले स्थान पर सेंट मैथ्यू सदन, दूसरे स्थान पर सेंट मार्क्स सदन व तीसरे स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन रहा। इसके अलावा बी-डिवीजन में पहले स्थान पर सेंट मैथ्यू सदन, दूसरे स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन व तीसरे स्थान पर सेंट जोंस सदन रहा। ए-डिवीजन में पहले स्थान पर सेंट मैथ्यू सदन, दूसरे स्थान पर सेंट ल्यूक्स सदन व तीसरे स्थान पर सेंट मार्क्स सदन रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App