सेरी में महिला ने खाया जहर

बिझड़ी। बणी के सेरी गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बणी की ऊषा देवी (55) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी सेरी ने बुधवार सुबह गलती से जहरीली दवाई निगल ली। जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, तो परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले आए। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना बड़सर थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी बड़सर जसबीर ठाकुर ने बताया कि बणी क्षेत्र की एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।