सैफ-तैमूर को लंदन में छोड़ स्वदेश लौटीं करीना

By: Jun 21st, 2019 12:06 am

बालीवुड की बेबो यानी कपूर खान अचानक लंदन में छुट्टियां मनाना छोड़कर इंडिया लौटीं हैं। आखिर वह लंदन में पति सैफ अली और बेटे तैमूर को छोड़कर अचानक इंडिया क्यों पहुंची हैं, यह उनके फैंस जानना चाहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। दरअसल, करीना का नया रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ चर्चा में है। इस शो का एक एपिसोड शूट करना था, जिसकी वजहसे करीना को अकेले इंडिया आना पड़ा। करीना ने गुरुवार को इस शो की शूटिंग की। शूटिंग करने के लिए करीना ने फटाफट मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ी और इंडिया पहुंचीं। करीना का ऐसा करना उनके कार्य के प्रति समर्पित भावना को प्रकट करता है। उन्होंने ‘डीआईडी’ के लिए अपने कई डेट्स पहले ही दे दिए थे और अपनी छुट्टियों के बीच भी वर्क कमिटमेंट को याद रखा। आपको बता दें कि इस शो से करीना टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App