सैलानियों से गुलजार हुआ कसौली

By: Jun 13th, 2019 12:02 am

कसौली -देश की राजधानी दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में गर्मी का तापमान 50 डिग्री के नजदीक पहुंचते ही हिमाचल के पहाड़ों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ना शुरू हो चुकी है। हिमाचल के हिल स्टेशन कसौली में इन दिनों होटल कारोबार खूब चांदी कूट रहा है। कसौली में मौजूद एक सौ से अधिक होटल व होम सटे रोजाना फुल पैक हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली व कसौली के तापमान में लगभग 15 डिग्री का अंतर है। जिसे देखकर मैदानी इलाकों के लोगों हर वीकेंड पर कसौली का रुख कर रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App