सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में विशेष धार्मिक स्नान

By: Jun 3rd, 2019 11:55 am

 

सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में विशेष धार्मिक स्नान

अजमेर -राजस्थान के अजमेर जिले में सोमवती अमावस्या पर आज तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने विशेष धार्मिक स्नान किया ।अमावस्या के विशेष महत्व के मद्देजन दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना रविवार रात से ही शुरू हो गया और तड़के ब्रह्म मुहूर्त में धार्मिक आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद यह क्रम भीषण गर्मी के बावजूद जारी रहा। आस्थावान श्रद्धालु स्नान के साथ सरोवर की परिक्रमा लगा रहे हैं, साथ ही ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने के बाद दान पुण्य की परंपरा का निर्वहन भी कर रहे है। सरोवर के सभी 52 घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। पुष्कर सरोवर के जल कुंडों में पानी की कमी के बीच प्रशासन अथवा नगरपालिका की ओर से किसी तरह की छाया की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनि अमावस्या के चलते भी शनि मंदिरों में पुष्कर सहित अजमेर शहर में भी शनि भक्तों का तांता लगा रहा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App