स्वॉर्डफिश के बारे में

By: Jun 5th, 2019 12:02 am

स्वॉर्डफिश एक हिंसक मछली है, जो काफी ज्यादा प्रवास करती है। इसकी तेज-नुकीली तलवार जैसी चोंच की वजह से ही इसे स्वॉर्डफिश नाम दिया गया है। यह कोल्ड ब्लडेड होती हैं इसलिए सर्दी के मौसम में यह गर्म समुद्रों की ओर और गर्मी में ठंडे पानी की तलाश में प्रवास करती हैं। इनकी विशेषता होती है कि यह अपने हिसाब  से अलग-अलग अंगों को गर्म कर सकती है। बोनी फिश जाति की 25.000 मछलियों में से केवल 22 मछलियों के पास ही यह खूबी है, स्वॉर्डफिश इन्हीं में से एक है। जरूरत पड़ने पर स्वर्डफिश सिर्फ  अपने दिमाग और आंखों को गर्म कर सकती हैं जिससे इसे देखने और तैरने में काफी मदद मिल जाती है। स्वॉर्डफिश अकेले ही तैरना पसंद करती हैं। अन्य मछलियों की तरह स्वॉर्डफिश झुंड में नहीं तैरती हैं। तैरते हुए एक स्वॉर्डफिश वहीं तैर रही दूसरी स्वॉर्डफिश से लगभग 10 मीटर की दूरी बनाकर ही तैरती है। इसकी तेज और नुकीली चोंच के कई फायदे हैं। यह इसे शिकार करने में काफी मददगार होती है। स्वॉर्डफिश दुनियाभर के समुद्रों में पाई जाती है। अपनी स्ट्रीमलाइंड बॉडी और तीखी-नुकीली चोंच की वजह से इसके लिए तैरना काफी आसान हो जाता है। यह काफी तेजी से तैरती है, यहां तक कि 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी तैर सकती हैं।  स्वॉर्डफिश व्यंजन के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है। दुनियाभर में कमर्शियल फिशरीज में स्वॉर्डफिश भी आमतौर पर रखी जाती हैं और इसकी सबसे ज्यादा मांग उत्तरी अमरीका और यूरोप में है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App