हफ्ते का खास दिन

By: Jun 5th, 2019 12:03 am

जन्मदिन किरण बेदी, 9 जून, 1949

किरण बेदी जन्म 9 जून, 1949 हुआ है। किरण बेदी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय पुलिस सेवा की प्रथम वरिष्ठ महिला अधिकारी रही हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त खुफिया के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इस समय वे संयुक राष्ट्र संघ के शांति स्थापना ऑपरेशन विभाग में नागरिक पुलिस सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्ष 2002 के लिए भारत की सबसे ‘प्रशंसित महिला’ चुनी गईं।

जीवन परिचय

अमृतसर के एक छोटे से परिवार में जन्मी चार बेटियां, जिन्होंने आगे चलकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

शिक्षा एवं रुचि

किरण बेदी बचपन से ही अपनी जिंदगी को एक अलग नजरिए से जीती थी। बचपन से ही किरण के मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा था, जिसके बूते पर उन्होंने अपनी एक अलग राह चुनी। किरण को बचपन में टेनिस बहुत पसंद था और टेनिस की खिलाड़ी भी रही थी। अपनी बहनों के साथ उन्होंने इस खेल में कई खिताब भी हासिल किए। उस दौर में किरण बेदी और उनकी बहनों को ‘पेशावर बहनों’ शादी के पहले पेशावरिया उनका उपनाम था। के नाम से जाना जाता था। किरण ऑल इंडिया और ऑल एशियन टेनिस चैंपियनशिप की विजेता भी रहीं। किरण बेदी की प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर के सीक्रेट हर्ट कॉन्वेंट स्कूल में हुई। वहां उन्होंने नेशनल क्रेडेट कोर्स में भर्ती हुई। सन् 1964-68 में उन्होंने शासकीय कन्या महाविद्यालय, अमृतसर से अंग्रेजी साहित्य ऑनर्स में स्नातक तथा सन् 1968-70 में राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की, जिसमें वह प्रथम आई थीं। वर्ष 1972 में श्री ब्रिज बेदी से उनकी शादी हुई। उसी साल में उन्होंने अपनी सेवा भारतीय पुलिस में शुरू किया था। किरण बेदी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के रूप में चुने जाने के बाद नौकरी करते हुए भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और सन् 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की। किरण बेदी ने राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, नई दिल्ली से 1993 में सामाजिक विज्ञान में ‘नशाखोरी तथा घरेलू हिंसा’ विषय पर उनके शोध पर पीएचडी की डिग्री हासिल की।

प्रथम महिला अधिकारी

किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में आने वाली देश की पहली महिला अधिकारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा में पुलिस महानिदेशक (ब्यूरो ऑफ  पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट) के पद पर पहुंचने वाली किरण एकमात्र भारतीय महिला थीं, जिसे यह गौरव हासिल हुआ। किरण बेदी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चीफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ  पुलिस, मिजोरम, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ  प्रिजन, तिहाड़, स्पेशल सेक्रेटेरी टू लेफ्टीलेन्ट गवर्नर, दिल्ली, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ  पुलिस, चंडीगढ़, जाइंट कमिश्नर ऑफ  पुलिस ट्रेनिंग, स्पेशल कमिश्नर ऑफ  ह्यपुलिस इंटेलिजेन्स, यूएन, सिविलियन पुलिस एड्वाइजर, महानिदेशक, होम गार्ड और नागरिक रक्षा, महानिदेशक, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो जैसे पदों पर भी कार्य कर चुकी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App