हफ्ते का खास दिन

By: Jun 12th, 2019 12:02 am

मिथुन चक्रवर्ती : जन्मदिन  16 जून, 1949

मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। लोग उन्हें प्यार से ‘मिथुन दा’ भी कहते हैं। वह हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता, गायक और निर्माता हैं। वह अपने अभिनय और डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करीब 350 से ऊपर फिल्मों में काम किया है जिसमें बंगाली, उडि़या, भोजपुरी, तेलुगु और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं।

पृष्ठभूमि

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1949 को हैदराबाद में हुआ। फिल्मों में आने से पहले वह नक्सली हुआ करते थे। वह मार्शल आर्टस में ब्लैक बेल्ट भी हैं, यही कारण है कि फिल्मों के एक्शन दृश्यों में वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाते हैं।

पढ़ाई

मिथुन दा ने कोलकाता के प्रसिद्ध स्कॉटिश चर्च कालेज से पढ़ाई की जहां से उन्होंने केमेस्ट्री की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीच्यूट ऑफ  इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

शादी

मिथुन चक्रवर्ती की शादी योगिता बाली से हुई थी जिनसे उन्हें 4 बच्चे है। मिमोह, रिमोह, नामाशी, दिशानी। उस दौर में श्रीदेवी से उनका अफेयर भी लंबे समय तक अखबारों और मैगजीन्स में छाया रहा था।

करियर

मिथुन दा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मृगया’ से की थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। मल्टीस्टारर फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी ,लेकिन फिल्म ‘डिस्को डासंर’ ने उन्हें स्टार बना दिया। उन्होंने लगभग हर शैली की फिल्मों में काम किया।

खेल

मिथुन चक्रवर्ती अपनी मातृभूमि बंगाल में फुटबॉल को बढ़ावा देनें में भी लगे हुए हैं। बंगाल फुटबॉल अकादमी उन्हीं की दिमागी उपज है और उन्होंने ही इस अकादमी की स्थापना के लिए जरूरी रकम जुटाई।

मिथुन चक्रवर्ती इंडियन क्रिकेट लीग में रॉयल बंगाल टाइगर्स टीम के सह-स्वामी को-ओनर हैं।

प्रमुख फिल्में

‘2007 राख, 2007 गुरु, 2007 ओम शांति ओम,       

2006 दिल दिया है , 2006 कच्ची सड़क, 2006

2006 चिंगारी , 2005 कालपुरुष,2005 एलान’

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

1977 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मृगया के लिए

1993 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ताहादेर कथा के लिए

1996 : सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्वामी विवेकानंद के लिए

फिल्मफेयर पुरस्कार

1990 : सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार अग्निपथ के लिए

1995 : सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार जल्लाद के लिए

स्टार स्क्रीन पुरस्कार

1995 : सर्वश्रेष्ठ खलनायक का स्टार स्क्रीन पुरस्कार जल्लाद के लिए

स्टारडस्ट पुरस्कार

2007 : लाइफटाइम एचीवमेंट के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App