हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की गोली मारकर हत्या

By: Jun 28th, 2019 12:04 am

फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकी हत्या कर दी। सेक्टर 9 की मार्केट में दिन-दहाड़े यह घटना हुई। उन पर 12 से 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। गोली लगने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चौधरी ने दम तोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए खट्टर सरकार की आलोचना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App