हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने तैयार की मूंग की नई किस्म

By: Jun 5th, 2019 12:02 am

हिसार – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मूंग की एक नई किस्म एमएच 1142 विकसित की है, जो उत्पादन तथा रोग प्रतिरोधकता की दृष्टि से बहुत ही उत्तम किस्म है। कुलपति प्रो. केपी. सिंह ने  बताया कि आचार्य एनजी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय, गुंटूर, आंध्रप्रदेश में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की खरीफ दलहनों पर हाल ही में संपन्न हुई वार्षिक समूह बैठक में यह नई किस्म चिन्हित की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App