हर रेप का नेचर अलग

By: Jun 10th, 2019 12:03 am

योगी के मंत्री का बलात्कार पर ज्ञान

लखनऊ – यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विवादित बयान दिया है। तिवारी ने रेप की अलग-अलग प्रकृति गिनाई है। उन्होंने कहा है कि हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि रेप का अलग-अलग नेचर (प्रकार) होता है। अब जैसे कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है तो उसको तो हम रेप मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं यह भी सुनने में आता है कि विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है। कई बार सात-आठ साल से प्रेम संबंध चल रहा है, मगर आरोप लगाते हैं कि मेरे साथ रेप हुआ है। तो यह आम सवाल होता है कि सात साल पहले इस बारे में सोचना चाहिए था। तो अलग-अलग नेचर होता है रेप का। बता दें कि अलीगढ़ में अढ़ाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्सा है और लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। इसके अलावा कुशीनगर में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां एक मासूम किशोरी को उसके घर के पास से किडनैप कर करीब आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराने गई पीडि़ता की मां को अहरौली बाजार थाने के एसएचओ ने भगा दिया और बेटी का इलाज कराने की नसीहत दी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App