हाई कोर्ट की ममता सरकार को फटकार

By: Jun 14th, 2019 2:23 pm

डॉक्टर हड़ताल: हाई कोर्ट की ममता सरकार को फटकार, पूछा- डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्या किया?

कोलकाता – डॉक्टरों के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार चौतरफा घिरती नजर आ रही है। कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला होने के बाद पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को डॉक्टरों की इस हड़ताल को देशभर के डॉक्टरों का समर्थन मिला। इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।  हाई कोर्ट ने ममता सरकार को डॉक्टरों से बातचीत करने का आदेश देते हुए कहा, ‘राज्य सरकार कोर्ट को बताए कि उसने डॉक्टरों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए अब तक क्या किया है।’ उधर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने अखिल भारतीय विरोध दिवस घोषित किया है। दिल्ली के अलावा पटना, रायपुर एम्स, बीएचयू के डॉक्टर भी हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App