हिमाचल में आज से तूफान,बारिश

By: Jun 4th, 2019 12:15 am

मौसम विभाग की चेतावनी, प्रदेश में छह जून तक जारी रहेगा दौर

शिमला  —तपते हिमाचल में मंगवार को राहत की फुहारे बरस सकती हैं। मौसम विभाग की मानं तो राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और चंबा में कुछ स्थानों पर तूफान के साथ बारिश होेगी। राज्य के उक्त क्षेत्रों यह सिलसिला छह जून तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगर सटीक बैठते हैं तो राज्य में प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। विभाग की मानें तो राज्य भर में आठ जून तक मौसम ऐसा ही  रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि प्रदेश  में नौै जून को मौसम साफ बना रहेगा। राज्य में सोमवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने से और धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, पालमपुर में बारिश होने  तापमान में हल्की गिरावट आई है। मगर राज्य में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। खासतौर पर राज्य के ऊना, कांगडा, हमीरपुर, बिलासपुर व सुंदरनगर में जनता को प्रचंड गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऊना अधिकतम तापमान अभी भी 41 डिग्री से पार चल रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों का तापमान 37 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आंकी गई है। भुतर, कल्पा, सोलन,चंबा और डलहौजी के अधिकतम तापमान में  हल्की बढ़ोेतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में   उछाल रिकॉर्ड किया गया हैं। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में मंगलवार से मौसम करवट लेगा। राज्य में मंगलवार से छह जून तक मैदानी इलाकों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तूफान चलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश भी होगी। 

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    27.9       18.7

सुंदरनगर  37.5       20.2

भुंतर       36.0       15.2

कल्पा     24.0       10.0

ऊना       41.0       23.6

सोलन     35.0       18.2

नाहन      35.1       21.5

केलांग     20.5       9.2

कांगड़ा    37.6       22.3

बिलासपुर 39.0       22.0

हमीरपुर    36.2       21.7

चंबा       36.4       16.7

डलहौजी  24.0       19.3


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App