हिमाचल में बरसी राहत की फुहारें

प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और हवाएं चलने से सात डिग्री तक लुढ़का पारा

शिमला  – तपते हिमाचल में आसमान से बरसी फुहारें गर्मी से राहत लेकर आई है। गुरुवार को राज्य के कई स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से लोगों ने प्रचंड गर्मी से काफी हद तक की राहत ली है। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 10 जून तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान राज्य में गर्मी फिर से झुलसाएगी, जबकि राज्य में 11 व 12 जून को फिर से बारिश होने की सभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापतान फिर से लुढ़क सकता है। गुरुवार को राज्य के ंमध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई। राज्य के अधिकाश क्षेत्रों में आसमान में काले बादल घिरे रहे। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं ।   हालांकि  मैदानी इलाकों में अभी गर्मी का कहर जारी है। ऊना का पारा अभी भी 42 डिग्री से अधिक चल रहा है। इसके अलावा  सुंदरनगर, कांगड़ा, बिलासपुर व हमीरपुर का तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। ऐसे में राज्य के इन क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी को प्रकोप जारी है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक सात डिग्री का उछाल आया है। इसके अलावा हमीरपुर, केलागं व शिमला में पाचं, सुंदरनगर, भुतर, सोलन, बिलासपुर में चार डिग्री तक तापमान लुढ़का है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट आई है, जो जनता के लिए काफी हद तक की राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मन मोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 10 जून तक मौसम साफ बना रहेगा।  11 व 12 जून को फिर से बारिश होगी। 

कहां, कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    24.5       18.5

सुंदरनगर  35.5       20.6

भुंतर       32.2       15.5

कल्पा     17.0       9.4

ऊना       42.2       22.4

सोलन     31.0       17.5

नाहन      34.2       21.2

केलांग     16.0       8.2

कांगड़ा    37.1       22.7

बिलासपुर 37.0       20.0

हमीरपुर    36.7       20.2

चंबा       36.6       16.6

डलहौजी  22.8       16.6